फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एस-सी बायोटेक में कॅरिअर का मौका

Fri, 02 Jan 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। बायोटेक्नोलॉजी सेक्टर में कॅरिअर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है। एस-सी बायोटेक (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ने लखनऊ विश्वविद्यालय और उसके संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर खोले हैं। करीब चार दशकों से वैज्ञानिक उत्कृष्टता के लिए पहचानी जाने वाली यह कंपनी न्यूक्लियोसाइड्स, ओलिगोन्यूक्लियोटाइड्स, सहायक रिएजेंट्स और सॉलिड सपोर्ट्स के निर्माण व निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी है।
विज्ञापन


कंपनी ने लविवि एवं संबद्ध महाविद्यालयों के एमएससी (केमिस्ट्री) विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। लविवि कैंपस प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. अनूप भारतीय ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक जनवरी से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 12 जनवरी निर्धारित की गई है। यह भर्ती केमिस्ट्री विभाग के सहयोग से की जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनी साइंटिस्ट और जूनियर रिसर्च एग्जीक्यूटिव के कुल 75 पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
काम की प्रकृति

चयन के बाद अभ्यर्थियों को लेबोरेटरी सिंथेसिस एवं प्यूरिफिकेशन गतिविधियों, बैच रिकॉर्ड तैयार करने, कंप्लायंस डॉक्यूमेंटेशन तथा प्रोडक्शन व क्वालिटी टीम को तकनीकी सहयोग देने का दायित्व निभाना होगा।
विज्ञापन


योग्यता
एमएससी (केमिस्ट्री) — ऑर्गेनिक, फार्मास्युटिकल या एनालिटिकल केमिस्ट्री को प्राथमिकता दी जाएगी। फ्रेश ग्रेजुएट फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन के पात्र हैं। ऑर्गेनिक केमिस्ट्री की मजबूत समझ, सिंथेटिक केमिस्ट्री व बायोटेक एप्लीकेशंस में रुचि तथा डॉक्यूमेंटेशन-आधारित रेगुलेटेड वातावरण में काम करने की इच्छा आवश्यक है।

पैकेज
ट्रेनी साइंटिस्ट व जूनियर रिसर्च एग्जीक्यूटिव पदों के लिए एक वर्ष की ट्रेनिंग अवधि के दौरान 3-3.5 लाख रुपये का सालाना पैकेज दिया जाएगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद कंपनी की नीति के अनुसार परफॉर्मेंस आधारित इंक्रीमेंट और अन्य वैधानिक लाभ भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें