फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीबीएयू में अब हर सप्ताह कॅरिअर काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में अब हर सप्ताह विद्यार्थियों की कॅरिअर काउंसिलिंग की शुरुआत होगी। साथ ही कैंपस की प्लेसमेंट सेल को भी सक्रिय किया जाएगा।



काउंसिलिंग के दौरान अलग-अलग इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञ, अधिकारी विद्यार्थियों के कॅरिअर से जुड़े सवालों का समाधान करेंगे। साथ ही रोजगार के लिए बड़ी कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के साथ रोजगार दिलवाना है। कॅरिअर काउंसिलिंग के दौरान युवाओं से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट सेल होने के बावजूद विद्यार्थियों के लिए रोजगार के रास्ते आसान नहीं हो पा रहे थे।



मुख्यमंत्री ने भी दी थी सलाह



एक अप्रैल को कुलपति प्रो. मित्तल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। तब उन्होंने सलाह दी थी कि राज्य में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना चल रही है। इसके माध्यम से युवाओं के रोजगार व उनके विकास को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से कदम उठाया जाए तो बेहतर परिणाम आएंगे। युवा उद्यमी विकास योजना के तहत पांच लाख रुपये का ऋण दिया जाता है। ऐसे में विद्यार्थियों को स्वरोजगार व स्टार्टअप संबंधी योजनाओं से जोड़ने के लिए विवि ने कार्ययोजना बनाई है।
विज्ञापन


आज की जरूरत के अनुसार शुरू होंगे कोर्स

कुलपति के मुताबिक विश्वविद्यालय में आज की जरूरत के अनुसार विद्यार्थियों के लिए शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू होंगे। पैरामेडिकल साइंसेज, एग्रीकल्चर, योग सहित छोटे-छोटे रोजगार से जुड़े कोर्सों की भी शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें