फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक है कार्बाइड गन: लखनऊ में बच्चे की आंख घायल, दृष्टि हुई धुंधली; डॉक्टर बोले- सोशल मीडिया की न करें नकल

Sun, 26 Oct 2025 10:28 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कार्बाइड गन के उपयोग से लखनऊ में बच्चे की एक आंख घायल हो गई। इससे उसकी दृष्टि भी धुंधली हो गई है। यह गन इतनी खतरनाक है कि बच्चे की आंख की रोशनी भी जा सकती है। डॉक्टरों ने अभिभावकों से अपील की है कि सोशल मीडिया के प्रयोगों की नकल करने से बच्चों को रोकें, खुद भी सावधान रहें...
विज्ञापन
कार्बाइड गन। (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में घर पर बनाई गई कार्बाइड गन में विस्फोट से एक बच्चे की एक आंख को गंभीर चोट आई है। उसकी कार्निया को नुकसान पहुंचा है। इससे दृष्टि धुंधली हो गई है। परिजन बच्चे को आननफानन नजदीकी निजी नेत्र अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने उपचार के बाद बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया। हालांकि, बताया कि अगले 72 घंटे बच्चे की दृष्टि के लिए निर्णायक हैं। यह लखनऊ का पहला मामला बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


मामला बीकेटी क्षेत्र के सैरपुर गांव का है। गांव निवासी सात वर्षीय रचित ने सोशल मीडिया पर देखे गए वीडियो की नकल करते हुए घर में कार्बाइड गन बनाई। शनिवार की सुबह जब वह गन चलाने लगा तो वह नहीं चली। जांच करने के लिए वह पाइप में आंख लगाकर देखने लगा, इसी बीच धमाका हो गया। इसके बाद रचित का चेहरा और एक आंख क्षतिग्रस्त हो गई। उसे धुंधला दिखाई देने लगा।

परिजन उसे तुरंत बीकेटी के भोलापुरवा स्थित निजी नेत्र चिकित्सालय लेकर पहुंचे। वहां नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित ने प्राथमिक उपचार किया। डॉ. सुमित ने बताया कि इस तरह का मामला उनके यहां पहली बार आया है। बच्चे की आंख की रोशनी पर लगभग 50 प्रतिशत असर हुआ है, लेकिन दवाओं से इसके सुधरने की उम्मीद है।

खतरनाक है कार्बाइड गन

इस मामले में बलरामपुर अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव गुप्ता ने चेतावनी दी है कि कार्बाइड गन प्रतिबंधित व खतरनाक है। इसके उपयोग से आंखों व चेहरे को गंभीर नुकसान हो सकता है। 

विज्ञापन


डॉ. संजीव के मुताबिक, कार्बाइड गन में प्रयुक्त कैल्शियम कार्बाइड औद्योगिक रसायन है। इसका इस्तेमाल वेल्डिंग, कटिंग और कुछ औद्योगिक प्रक्रियाओं में होता है। कैल्शियम कार्बाइड में पानी मिलाने से रासायनिक क्रिया होती है। इससे विस्फोट होता है।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाले खतरनाक प्रयोगों की नकल न खुद करें और न बच्चों को करने दें। साथ ही बच्चों को कार्बाइड गन जैसी चीजों से दूर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें