फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, मची चीख पुकार; किसी तरह यात्रियों को निकाला गया बाहर

Sun, 26 Oct 2025 09:35 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती बस में आग लग गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। किसी तरह सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि बस पूरी तरह जल गई। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में रविवार की तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस आग का गोला बन गई। यह दिल्ली से सवारियां लेकर गोंडा जा रही थी। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। चालक-परिचालक ने आनन फानन सवारियों को बाहर निकाला। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, बस (BR28P6333) पूरी तरह जल गई। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


घटना काकोरी थाना क्षेत्र की सुबह करीब 4:45 बजे टोल प्लाजा से लगभग 500 मीटर पहले की है। इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया बस चालक की सूझबूझ से 39 यात्रियों की जान बच गई। चालक ने बताया कि पिछले पहिए से धुआं उठता देखा तो गाड़ी को किनारे लगाकर रोक दिया। फिर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चालक-परिचालक और यात्रियों ने मिलकर बस में रखा सामान भी बाहर निकाल लिया।

सूचना पर उपनिरीक्षक मोबीन अली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों के साथ टीम भी पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। 
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज टोल प्लाजा मोबीन अली ने बताया कि सभी 39 यात्री सुरक्षित हैं। किसी को कोई चोट नहीं आई है। दूसरी बस की व्यवस्था करके सभी को गंतव्य के लिए रवाना करा दिया गया है। घटना से कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर आवागमन बाधित रहा। लेकिन, पुलिस और यूपीडा कर्मियों की ने जल्द ही इसे सुचारू करा दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें