फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ पर सो रहे आदमी के चीथड़े कर निकल गई कार

Mon, 13 Jul 2015 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर क्षेत्र में रविवार रात नशे में धुत कार सवार ने फुटपाथ पर सौ मीटर तक कार दौड़ाते हुए एक मजदूर को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका साथी बच गया। आरोपी चालक को लोगों ने दौड़ाकर कर दबोच लिया। पुलिस चालक को थाने ले लाई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक,लखीमपुर निवासी इरफान (30) अपने साथी संग मजदूरी करके लौटा था। रिंग रोड स्थित सेक्टर-25 पास फुटपाथ पर उसका साथी खाना बना रहा था।

इरफान चादर डालकर फुटपाथ पर लेटा था। इसी बीच नशे में धुत कार सवार ने अपने वाहन को लहराते हुए फुटपाथ पर चढ़ाकर करीब सौ मीटर तक दौड़ाता रहा। कार ने इरफान को रौंद दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर भागने लगा।

लोगों ने दौड़ाकर आरोपी कार चालक दीपक को दबोच लिया। घटना के बाद काफी देर तक सड़क पर जाम की स्थिति बन रही। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने छानबीन करके शव मॉर्च्युरी भेजा है। पुलिस ने मजदूर के परिवारवालों को फोन पर जानकारी दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बेकाबू कार ने मचाई तबाही,लाल हुआ फुटपाथ

बेकाबू कार ने फुटपाथ के सौ मीटर हिस्से में तबाही मचा दी। रिंग रोड की तरफ से आ रही कार के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इसके चलते कार फुटपाथ पर चढ़ गई। आस पड़ोस बैठे दूसरे मजदूर जान बचाकर सुरक्षित स्थान पर भागे।

फुटपाथ का बीस मीटर हिस्सा खून से लाल हो गया। इरफान के लोथड़े चारों तरफ फैल गए। जिससे नजारा और वीभत्स हो गया। महिलाएं रोने लगीं तो बच्चे दहशत से सहम गए।

हादसे बाद कार चालक भागने की कोशिश की,लेकिन डोर लॉक फंस गए। कार चालक ने खिड़की खोलकर कूदने की कोशिश की,लेकिन तब तक भीड़ ने उसे घेर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें