फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ई ऑटो से टकराई कार, चालक व पांच यात्री घायल

विज्ञापन
हादसे में टूटा ई ऑटो।
विज्ञापन
लखनऊ। हुसैनगंज में रविवार को विधान भवन मार्ग पर बेकाबू कार आगे चल रहे ई ऑटो से टकरा गई। हादसे में ई ऑटो चालक और पांच यात्री घायल हो गए। लोगों ने कार चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां चार की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

खुर्रमनगर निवासी ई ऑटो चालक देवेंद्र कुमार पाल रविवार सुबह करीब 10:30 बजे हजरतगंज से पांच यात्री बैठाकर चारबाग जा रहे थे। हुसैनगंज में रतन स्क्वायर के पास देवेंद्र यात्रियों को उतारने लगे। तभी पीछे से आई कार, ई ऑटो से टकरा गई। इससे ई ऑटो घूमकर पलट गया।

चालक व पांच यात्री सड़क पर गिर गए। कार चालक भागा तो भीड़ ने पकड़कर पीट दिया। कार चालक के साथी भाग गए। लोगों ने आरोपी चालक को पुलिस को सौंप दिया है। इंस्पेक्टर रामकुमार गुप्ता के मुताबिक तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




चार ट्रामा सेंटर रेफर

हादसे में चालक देवेंद्र, यात्री गुडंबा की मायापुरी कॉलोनी निवासी अर्जुन, अलीगंज सेक्टर-जी निवासी हाजरा बेगम, उनका 10 वर्षीय बेटा मो. हसन, अंबेडकरनगर के किरीहनुपुर निवासी अंशु पटेल और नेहा घायल हो गईं। यहां डॉक्टर ने अर्जुन, हाजरा बेगम, नेहा और मो. हसन को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें