लखनऊ। आशियाना इलाके में बृहस्पतिवार रात कार की टक्कर से साइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
आशियाना के औरंगाबाद खालसा निवासी छोटेलाल (50) सेक्टर एल स्थित सेंट मेरी स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड थे। बृहस्पतिवार रात आठ बजे वह ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी किला चौराहे की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल छोटेलाल को राहगीरों ने लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। छोटेलाल के परिवार में पत्नी गीता, एक बेटा व एक बेटी है। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।