फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: कार की सामने से आ रही बाइक से हुई टक्कर, दो युवकों की मौत

Sun, 20 Apr 2025 06:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सरेनी (रायबरेली)

सार

रायबरेली के सरेनी में कार की सामने से आ रही बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
कार की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के सरेनी में रविवार की दोपहर कार की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी लालगंज पहुंचाया, जहां के चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


यह हादसा सरेनी लालगंज मार्ग के बीसा खेड़ा मोड़ के पास हुआ। लालगंज के कुर्मी सराय गांव के रहने वाले नीरज पटेल (40) पुत्र राजेंद्र बहादुर आज बाइक से लालगंज से वापस घर आ रहे थे।  जैसे ही वह बेहटा चौराहे पर पहुंचे तो सरेनी थाने के बन डई गांव के रहने वाले लाल बहादुर सिंह (35) पुत्र स्वर्गीय रामेश्वर सिंह ने उनसे पंडित पुरवा तक ले चलने का आग्रह किया। नीरज ने उन्हें बाइक में बैठा लिया और दोनों चल पड़े।

रास्ते में बीसा खेड़ा मोड़ के पास सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में दोनों युवकों को मृत बताया गया। घटना से नीरज की पत्नी सीमा, बेटी महिमा व मुस्कान रो-रोकर बेहाल हैं। बाइक चालक नीरज ने हेलमेट लगा रखा था। कोतवाल शिवाकांत पांडे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें