फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: स्कूटी मालिक को भेजा कार का चालान, यातायात पुलिस की लापरवाही आई सामने 

Sat, 15 Jan 2022 11:01 PM IST
सुशील कुमार माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

सीतापुर रोड पर नवीन गल्ला मंडी के पास रहने वाले आशीष कुमार सोनी के पास स्कूटी है। यातायात पुलिस ने उन्हें डाक के जरिए हजरतगंज इलाके में नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने का चालान भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में चालान काटने में लापरवाही से एक स्कूटी मालिक के घर पर कार का चालान पहुंचने का मामला सामने आया है। यातायात पुलिस ने गलती सुधारने की बात कही है।

विज्ञापन


सीतापुर रोड पर नवीन गल्ला मंडी के पास रहने वाले आशीष कुमार सोनी के पास स्कूटी है। यातायात पुलिस ने उन्हें डाक के जरिए हजरतगंज इलाके में नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने का चालान भेजा है। इसमें आशीष की स्कूटी की जगह एक कार का फोटो लगा है। ये देख आशीष घबरा गए। चोरी की किसी कार में अपनी स्कूटी के नंबर का उपयोग होने की आशंका से वे घबरा गए। मगर मामला चालान काटने में लापरवाही का निकला। 

दरअसल आशीष की स्कूटी का नंबर यूपी 32 केवाई 1965 है। जबकि संबंधित कार का नंबर यूपी 32 केवी 1965 है। इससे माना जा रहा है कि गलती से वी को वाई समझकर चालान कर दिया गया है। एडीसीपी (ट्रैफिक) श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि चालान गलत हुआ है तो उसे दुरुस्त कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें