फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अयोध्या जा रही कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी, एक की मौत, सात घायल

Wed, 27 May 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन
तेलीबाग। पीजीआई क्षेत्र में किसान पथ पर मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ। श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जा रही कार ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। इस दुर्घटना में मथुरा लक्ष्मीनगर यमुनापर निवासी कार चालक संदीप (26) की मौत हो गई। वहीं, ओडिशा के जगन्नाथपुरी निवासी सात श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि श्रद्धालु 19 मई को भुवनेश्वर से निकले थे। वे मथुरा दर्शन के बाद 25 मई की रात 9:30 बजे अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। तड़के करीब चार बजे किसान पथ स्थित डलौना रेलवे पुल पर यह हादसा हुआ। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।
दमकल कर्मियों ने चालक संदीप को बाहर निकाला। उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायलों में शुभाशीष मोहंती, स्मितांजली शाहू, तिलावेरा, टिडा सुबोधा, बसंतदास, जयंतीरथा और साई रामरथ शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

झपकी आने से हादसे की आशंका

पुलिस का मानना है कि तेज रफ्तार या चालक को झपकी आने से हादसा हुआ होगा। घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। अभी तक हादसे को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है।

अयोध्या के बाद प्रयागराज जाने वाले थे श्रद्धालु

श्रद्धालुओं ने पुलिस का बताया कि वे लोग अयोध्या दर्शन के बाद प्रयागराज जाने वाले थे। मथुरा से उन लोगों ने संदीप की कार बुक की थी। हादसा कैसे हुआ इस बारे में वे लोग भी कुछ नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें