फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा पड़ोसी भेज रहा था महिला डॉक्टर को अश्लील मैसेज

Tue, 15 Dec 2015 02:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के स्वरूपनगर की एक महिला डॉक्टर को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने में शहर के मेस्टन रोड के एक स्टेशनरी कारोबारी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कभी महिला डॉक्टर का पड़ोसी रहा है।
विज्ञापन


इंसपेक्टर हरिराम वर्मा ने बताया कि स्वरूपनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था जिसकी विवेचना साइबर क्राइम ब्रांच के पास आई। तमाम सबूतों को जुटाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

महिला डॉक्टर ने 29 अगस्त को पुलिस से शिकायत की थी कि एक नंबर से उनको व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं। पुलिस ने महिला डाक्टर के बताए नंबर को सर्विलांस पर लिया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


आरोपी ने मैसेज भेजने के लिए चार सिम ले रखे थे। एक नंबर को कुछ दिन ही इस्तेमाल करता था। पुलिस ने लगातार गहन पड़ताल की तो स्वरूपनगर निवासी सुमत कपूर का नाम सामने आया।
विज्ञापन

नौकरानी के मोबाइल से लिया नंबर

आखिर उसको गिरफ्तार कर लिया गया। सुमत का मेस्टन रोड में स्टेशनरी का कारोबार है। सुमत से पूछताछ के बाद सिम बेचने वाले आशू त्रिपाठी को भी गिरफ्तार किया गया। वह सुमत का दोस्त भी था। सुमत ने उससे फर्जी पते पर कई सिम ले लिए थे, जिनको वो बदल-बदलकर इस्तेमाल करता था।

सुमत ने बताया कि वह कुछ महीने पहले पत्नी और बेटी के साथ महिला डॉक्टर के घर के बगल में किराए पर रहता था। दोनों घरों की नौकरानी भी एक ही थी।

एक दिन मौका पाकर सुमत ने नौकरानी के मोबाइल से डॉक्टर का नंबर निकाल लिया। आरोपी के अनुसार कुछ दिन पहले उसने स्वरूप नगर में एक अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदा था। पुलिस ने आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें