फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के बोनट में फंसकर 3 किमी. तक घिसटती रही लड़की, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता को खाना देकर लौट रही एक बालिका को हाईवे पार करते समय कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह कार के बोनट में फंस गई पर घबराए चालक गाड़ी नहीं रोकी और मासूम तीन किलोमीटर तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन


कुंवरपुर के पास उसका शव पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी लखनऊ की ओर जा रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टोल बैरियर के फुटेज निकलवाकर पुलिस कार का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

अटरिया निवासी केशन गुप्ता अपना दूसरा घर बनवा रहे हैं। बुधवार को उनकी 11 साल की बेटी प्रांशी पिता को खाना देने गई थी। खाना देने के बाद वह हाईवे पार कर घर लौट रही थी। इसी बीच सिधौली की ओर से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तीन किलोमीटर तक घिसटती रही लड़की

टक्कर लगने से मासूम कार के बोनट में फंस गई पर घबराए चालक ने गाड़ी नहीं रोकी, जिससे वह अटरिया चौराहे से करीब तीन किलोमीटर दूर तक घिसटती चली गई।

यह देख लोगों ने बाइक से कार का पीछा किया तो कुंवरपुर के निकट बालिका की लाश पड़ी मिली। तब तक चालक कार समेत मौके से भाग चुका था। घटनास्थल से कुंवरपुर की दूरी करीब तीन किमी. है। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घिसटने की वजह से शव काफी क्षत-विक्षत हो गया था। कार के बारे में पता लगाने के लिए पुलिस टोल बैरियर के फुटेज तलाश रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें