फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना जारी

Thu, 17 Dec 2015 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए नामांकन एक जनवरी को दिन में 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। सात जनवरी को मतदान होगा। इसी दिन शाम को मतगणना के बाद रात तक परिणाम घोषित हो जाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश के 74 जिलों में जिला पंचायत सदस्यों के 3112 पदों के लिए चुनाव हाल ही राज्य निर्वाचन आयोग ने कराए हैं। अब इनमें से ही जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होना है। यह चुनाव परोक्ष रूप से होते हैं। इसमें चुने हुए सदस्यों में से ही अध्यक्ष के पद पर प्रत्याशी खड़े होते हैं। केवल चुने हुए सदस्य ही मतदान कर सकते हैं।

इस समय सूबे में 74 जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने यह अधिसूचना जारी कर दी। उन्होंने बताया कि इस चुनाव के बाद जनवरी में ही ब्लॉक प्रमुख के भी चुनाव करा लिए जाएंगे। एक जनवरी को नामांकन किया जाएगा। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। चार जनवरी को नाम वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद सात को मतदान होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

यह होगा चुनाव का कार्यक्रम

नामांकन-: एक जनवरी, 2016 (दिन में 11 बजे से तीन बजे तक होगा)

नामांकन पत्रोंकी जांच-: एक जनवरी, 2016 (दोपहर तीन बजे से)

नाम वापसी-: चार जनवरी, 2016 (दिन में 11 बजे तीन बजे तक)

मतदान-: सात जनवरी (दिन में 11 बजे से तीन बजे तक)
मतगणना-: सात जनवरी (दोपहर तीन बजे के बाद)

डीएम व कप्तान के नहीं हो सकेंगे तबादले
जिला पंचायत अध्यक्ष की अधिसूचना जारी होने के साथ ही एक बार फिर सूबे में डीएम व कप्तान के तबादले पर रोक लग गई है। चूंकि यह चुनाव परोक्ष रूप से होता है इसलिए इसमें आचार संहिता की बंदिशें ज्यादा नही रहती हैं। आयोग ने डीएम व एसएसपी के तबादलों पर इसलिए रोक लगाई है क्योंकि जिलों में चुनाव इन्हीं को कराना होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें