कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह को किया नमन
लखनऊ। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के बलिदान दिवस के मौके पर शनिवार दोपहर को बुद्धेश्वर चौराहे शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की प्रतिमा पर मंत्री दयाशंकर सिंह व सेना के अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह का जीवन चरित्र युवाओं को राष्ट्र प्रेम के लिए प्रेरणा देता है। उन्होनें देश के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया। इस मौके पर शहीद कैप्टन के पिता रवि प्रताप सिंह,माँ मंजू सिंह, सत्येंद्र सिंह, बुद्धेश्वर विकास महासभा के मुख्य संरक्षक रामशंकर राजपूत,पार्षद धर्मेन्द्र सिंह, ज्योति सिंह, अध्यक्ष राजेश शुक्ला समेत सेना के अधिकारी सैनिक मौजूद रहे। वहीं इस मौके पर आर्मी बैंड के जवानों ने राष्ट्र धुन बजाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह को किया नमन
कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह को किया नमन