फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: राम मंदिर के दर्शन पथ पर लगेगी स्थाई कैनोपी, तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र भी बनकर तैयार

Sat, 05 Oct 2024 03:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने का काम लगातार किया जा रहा है। राम जन्मभूमि दर्शन पथ पर जो कैनोपी लगी है उसको अब स्थाई रूप दे दिया जाएगा। वहीं, तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र भी बनकर तैयार है।
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक तीसरे दिन भी जारी रही। समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि बैठक में निर्णय हुआ है कि राम जन्मभूमि दर्शन पथ पर जो कैनोपी लगी है उसको अब स्थाई रूप दे दिया जाए। इसकी डिजाइन फाइनल हो चुकी है। अब पूरे साल श्रद्धालुओं को इसकी सुविधा मिल सकेगी। साथ ही कुबेर टीला का काम अब पूरा हो चुका है। तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र भी बनकर तैयार है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यात्रियों को लंबी दूरी तक पैदल न चलना पड़े इसलिए परिसर में श्रद्धालुओं के जूता-चप्पल उतारने के लिए व्यवस्था की जा रही है। इस पर भी सहमति बन गई है। जो निर्माण कार्य शेष बचे हैं, उनमे तेजी लाने पर चर्चा हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें