फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रेनों में बोगियों पर अभ्यर्थियों का कब्जा

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में उमड़ी भीड़।
विज्ञापन
लखनऊ। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के पहले दिन रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। परीक्षा के बाद सोमवार शाम को अभ्यर्थियों ने खिड़कियों से घुसकर ट्रेनों की बोगियों पर कब्जा कर लिया। इससे आरक्षित बोगियों में सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

वाराणसी जाने वाली शटल ट्रेन के साथ नीलांचल एक्सप्रेस और लखनऊ आगरा इंटरसिटी में भी अभ्यर्थियों का रेला रहा। देर रात तक स्टेशनों पर भीड़ बनी रही। रेलवे प्रशासन ने चारबाग से प्रयागराज और वाराणसी के लिए दो अतिरिक्त रेक तैयार किए थे। हालांकि, चारबाग में केवल तीन प्लेटफॉर्म होने से इन्हें चलाया नहीं जा सका। बेगमपुरा एक्सप्रेस की आरक्षित स्लीपर और थर्ड एसी बोगियों में परीक्षार्थी चढ़ गए। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर सीटें खाली कराईं। नीलांचल एक्सप्रेस करीब आठ घंटे देरी से पहुंची। लखनऊ जंक्शन-आगरा इंटरसिटी और गोरखपुर इंटरसिटी की चेयरकार बोगियों में भी यही स्थिति थी।
लगेजयान में चढ़ गए अभ्यर्थी
लखनऊ से वाराणसी जाने वाली शटल सुपरफास्ट की जनरल और लगेजयान में भी धक्कामुक्की हुई। कई अभ्यर्थी लगेजयान के बाहर खड़े रहे। यात्रियों की शिकायत पर आरपीएफ और जीआरपी ने भीड़ को नियंत्रित किया, कुछ अभ्यर्थियों को उतारा गया और कई को होल्डिंग एरिया में रोका गया।
विज्ञापन

बसों में आधे किराये के लिए झिकझिक

बस अड्डों पर भी अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ रही, जहां व्यवस्थाओं को संभालने के लिए हेल्पडेस्क बनाई गई थी। बसों में आधे किराये की सुविधा से अभ्यर्थियों को राहत मिली। हालांकि, कुछ रूटों पर कंडक्टरों के छूट न देने की शिकायतें भी आईं। इस पर रोडवेज प्रशासन ने आरएम, एआरएम, सेवा प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि चालकों-परिचालकों को तत्काल इसके लिए ताकीद किया जाए।
ऑटो चालकों की मनमानी
ऑटो चालकों ने चारबाग से अलीगंज तक ढाई से तीन सौ रुपये वसूले। बाइक टैक्सी के लिए भी अभ्यर्थियों को 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। बाइक टैक्सी के लिए भी अभ्यर्थियों को चारबाग में इंतजार करना पड़ा। पहले ये तीन से पांच मिनट के अंदर मिल जाती थीं। दरें भी आम दिनों की तुलना में महंगी दिखीं।

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में उमड़ी भीड़।

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में उमड़ी भीड़।

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में उमड़ी भीड़।

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में उमड़ी भीड़।

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में उमड़ी भीड़।

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में उमड़ी भीड़।

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में उमड़ी भीड़।

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में उमड़ी भीड़।

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में उमड़ी भीड़।

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में उमड़ी भीड़।

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में उमड़ी भीड़।

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में उमड़ी भीड़।

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में उमड़ी भीड़।

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में उमड़ी भीड़।

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में उमड़ी भीड़।

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में उमड़ी भीड़।

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में उमड़ी भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें