फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अभ्यर्थी अब 22 जून तक भर सकेंगे फॉर्म

Sat, 14 Jun 2025 04:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ गई है। अभ्यर्थी अब 22 जून तक फॉर्म भर सकेंगे। स्नातक पाठ्यक्रमों में 4250 और परास्नातक के कोर्स में 5062 सीटों पर प्रवेश का अवसर है।
विज्ञापन
Online Form - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वालों के लिए अच्छी खबर है। इसके लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 22 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अभी तक स्नातक पाठ्यक्रमों में आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून तय थी। अब इसे एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन


प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 17 अप्रैल से आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू की थी। पीजी पाठ्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून तय की गई थी। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने छात्र हित में निर्णय लेते हुए यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है। ऐसे में जो अभ्यर्थी सीयूईटी में आवेदन नहीं कर पाए हैं, वो अब आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर समर्थ पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग पाठ्यक्रमों का आवेदन शुल्क व अन्य सभी जरूरी सूचनाएं विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। समस्या आने पर अभ्यर्थी 0522-4150500 पर संपर्क कर सकते हैं। यहां यूजी स्तर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों में 4250 और पीजी के कोर्सों में 5062 सीटें हैं। इसके अलावा कई डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें