फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन से फिर दौड़ेगी जनता एक्सप्रेस

Thu, 20 Feb 2014 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के कारण दिसंबर से निरस्त चल रही ट्रेन 14265/66 जनता एक्सप्रेस सहित 25 ट्रेनों का संचालन 21 फरवरी से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे ने इन निरस्त ट्रेनों के दोबारा संचालन के आदेश जारी कर दिए हैं। रेलवे ने जनता एक्सप्रेस के अलावा 24 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का आदेश दिया था।

इसमें सुल्तानपुर पैसेंजर और कानपुर मेमू ट्रेनें भी शामिल थीं। जनता एक्सप्रेस के निरस्त होने से देहरादून की ओर जाने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जबकि सुल्तानपुर पैसेंजर रद होने के कारण बड़ी संख्या में दैनिक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुल्तानपुर जाने के लिए दैनिक यात्री बसों का सहारा ले रहे हैं।

इसके अलावा लखनऊ-प्रतापगढ़ पैसेंजर और लखनऊ-बाराबंकी मेमू के रद्द होने की वजह से भी यात्री परेशान हो रहे हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि इन ट्रेनों का संचालन 21 से बहाल हो जाएगा।
विज्ञापन

ये हैं ट्रेनें
•64207 (7 एलकेएम) लखनऊ-कानपुर मेमू
•64212 (12 एलकेएम) कानपुर-लखनऊ मेमू •64232 (2एलएसबी) लखनऊ-बाराबंकी मेमू •64271 (एक एलजीबी) बाराबंकी-लखनऊ मेमू •54282/83 (2/3 एसएल) लखनऊ-सुल्तानपुर पैसेंजर •54253 /54 (1/2 पीआरएल) लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर •54293/94 (1/2 पीएल) लखनऊ-प्रतापगढ़ पैसेंजर •54263 /66 (1/4 एसजेवी) सुल्तानपुर-वाराणसी पैसेंजर •54375/ 76(1/4 जेपी) प्रयाग-जौनपुर पैसेंजर •54267/68 (1/2 वीएम) मुगलसराय-वाराणसी पैसेंजर •54371/72 (1/2 एफपी) प्रयाग-फैजाबाद पैसेंजर •54109/10 (1/2 एमएफ) मुगलसराय-फैजाबाद पैसेंजर •54101/02 प्रयाग-कानपुर पैसेंजर •54261/62 (एक जेवीएम) मुगलसराय-वाराणसी-जौनपुर पैसेंजर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें