फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलयू ने रोका 33 कॉलेजों का बीएड रिजल्ट

Sat, 10 Dec 2016 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बीएड कॉलेजों की लापरवाही का नतीजा स्टूडेंट्स को भुगतना पड़ रहा है। कॉलेजों की लापरवाही के चलते लखनऊ विश्वविद्यालय ने 33 कॉलेजों का बीएड का रिजल्ट रोक दिया है।
विज्ञापन


इन कॉलेजों ने अभी तक स्टूडेंट्स के इंटरनल असेसमेंट के नंबर नहीं भेजे हैं। इंटरनल असेसमेंट के नंबर न होने की वजह से बाकी कॉलेजों का रिजल्ट फंसा हुआ था। इसको देखते हुए यूनिवर्सिटी ने सूचना न देने वाले कॉलेजों का रिजल्ट रोक दिया है।

एलयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा ने बताया कि केवल आईटी डिग्री कॉलेज, हीरालाल यादव, बासुदेव गर्ल्स डिग्री कॉलेज, आशा स्मृति गर्ल्स, श्री जेएनपीजी, एमसी सक्सेना और टेक्नो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने ही समय से अपने यहां के इंटरनल नंबर भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं भेजे इंटरनल एग्जाम के मार्क्स

डेमो
इनके अलावा 12 कॉलेजों ने समय बीतने के बाद इंटरनल के नंबर भेजे हैं। इस वजह से विश्वविद्यालय ने सात कॉलेजों का रिजल्ट जारी कर दिया है। 12 कॉलेजों का रिजल्ट तैयार किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर 33 कॉलेजों का रिजल्ट रोक दिया गया है।

विश्वविद्यालय से सहयुक्त 52 कॉलेजों में इस समय बीएड की पढ़ाई होती है। लखनऊ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो.ए.के.शर्मा ने बताया क‌ि कुछ कॉलेजों की लापरवाही का नतीजा सभी स्टूडेंट्स क्यों भुगतें? इसलिए हमने 33 कॉलेजों का रिजल्ट रोक दिया है। सात कॉलेजों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है तथा 12 का प्रॉसेस में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें