फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट्स ध्यान दें, क्लास बंक की तो खैर नहीं, भुगतान पड़ेगा ये अंजाम

Sat, 10 Dec 2016 09:28 AM IST
सुमित सिंह श्योराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
शहर के सभी पांच गवर्नमेंट कॉलेजों के स्टूडेंट्स की अटेंडेंस ऑनलाइन करने की तैयारी है। स्टूडेंट्स की अटेंडेंस हर महीने विभाग के नोटिस बोर्ड के साथ-साथ ईमेल और एसएमएस से स्टूडेंट्स और अभिभावकों को भेजी जाएगी। परीक्षा के दिनों में अटेंडेंस शार्ट होने के बाद रोल नंबर के लिए होने वाले हंगामे को खत्म करने के लिए नया सिस्टम तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


 कॉलेज से बंक करने वाले स्टूडेंट्स की जानकारी अब पेरेंट्स को भेजी जाएगी। यूटी डायरेक्टर हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने शहर के सभी गवर्नमेंट कॉलेज में स्टूडेंट्स की हाजिरी को लेकर नया सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए हैं। नए सिस्टम से सभी कॉलेजों के 15 हजार से अधिक ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स जुड़ेंगे।

रोक लिए थे 100 से अधिक छात्राओं के रोल नंबर
सेक्टर-42 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स (जीसीजी) में इस साल अटेंडेंस शार्ट होने के कारण कॉलेज ने 100 से अधिक छात्राओं के रोल नंबर रोक लिए थे। रोल नंबर के लिए कई दिन तक छात्राओं ने कॉलेज, डायरेक्टर हायर एजुकेशन दफ्तर के सामने जमकर हंगामा किया। मामले में यूटी के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर तक को हस्तक्षेप करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर माह अटेंडेंस अपडेट करने के निर्देश

- फोटो : File Photo
हर माह अटेंडेंस अपडेट करने के निर्देश
डायरेक्टर हायर एजुकेशन ने रोल नंबर रोकने के मामले के बाद सभी कॉलेजों से स्टूडेंट्स की अटेंडेंस हर महीने अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। अटेंडेंस ऑनलाइन करने के लिए स्पिक को जिम्मेदारी दी जाएगी। ऑनलाइन सिस्टम को लेेकर सभी कॉलेज प्रिंसिपल की मीटिंग बुलाई गई। शहर के गवर्नमेंट कॉलेज में जीसी-11, जीसीजी-11, जीसी-422, जीसी-46 और गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज-50 शामिल हैं। उधर यूजीसी से निर्देश के बाद सभी गवर्नमेंट कॉलेज को कैशलेस करने की तैयारी भी शुरू हो गई है। स्टूडेंट्स अब डेबिट या क्रेडिट कार्ड से ही फीस जमा कर सकेंगे।

अगले सत्र से सभी कॉलेजों का कॉमन काउंसलिंग शेड्यूल  
यूटी प्रशासन अगले सत्र से सभी गवर्नमेंट और प्राइवेट कॉलेजों में दाखिले के लिए भी कॉमन एडमिशन शेड्यूल तैयार कर रहा है। सभी कॉलेजों में दाखिले के लिए कॉमन काउंसिलिंग होगी। स्टूडेंट्स को आवेदन के लिए प्राइवेट और सरकारी कॉलेजों के अलग-अलग प्रॉस्पेक्टस नहीं खरीदने पड़ेंगे। बीकॉम की तरह अन्य ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए कॉमन काउंसिलिंग का प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। इस संबंध में सभी कॉलेज प्रिंसिपल के साथ पहले दौर की मीटिंग हो चुकी है। 

सभी गवर्नमेंट कॉलेजों में अटेंडेंस सिस्टम को अपडेट किया जाएगा। स्टूडेंट्स के साथ ही अभिभावकों को भी अटेंडेंस स्टेटस ईमेल या एसएमएस सिस्टम से भेजा जाएगा।
जितेंद्र यादव, डायरेक्टर हायर एजुकेशन चंडीगढ़।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें