फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के लिए खुशखबरी, सरकारी स्कूलों में जल्द होगी भर्ती

Fri, 03 Nov 2017 03:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्रदेश के राजकीय स्कूलों में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत पहले चरण में आयोग पाठ्यक्रम तैयार करा रहा  है। पाठ्यक्रम को शासन से अंतिम मंजूरी मिलते ही आयोग की ओर से विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन


आयोग पहली बार यह परीक्षा कराने जा रहा है। इससे पहले इस परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी शिक्षा निदेशालय के पास थी। शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के राजकीय स्कूलों में एलटी ग्रेड शिक्षकों की मेरिट के आधार पर सीधी भर्ती की जाती थी। अब यूपीपीएससी को जिम्मेदारी मिलने के बाद शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा  कराई जाएगी।

इस परीक्षा में भी माइनस मार्किंग लागू की जाएगी। एलटी ग्रेड शिक्षकों की पहली बार लिखित परीक्षा होनी है, इसके लिए नए सिरे से पाठ्यक्रम भी तैयार किया जाना है। आयोग ने पाठ्यक्रम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह काम तेजी से चल रहा है और अंतिम दौर में है। आयोग का लक्ष्य है कि वर्ष 2018 के मध्य तक भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलटी ग्रेड शिक्षकों के लिए भी टीईटी अनिवार्य

teacher shimla
सूत्रों का कहना है कि आयोग जल्द से जल्द परीक्षा कराने की तैयारी में है, क्योंकि संकेत मिले हैं कि केंद्र सरकार एलटी ग्रेड शिक्षकों के लिए भी टीईटी अनिवार्य कर सकती है। ऐसे में आयोग के अफसर चाहते हैं कि तत्काल 10 हजार बीएड डिग्री धारकों को एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत नौकरी दे दी जाए और सरकारी स्कूलों को समय से शिक्षक मिल जाएं।

शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए अलग-अलग विषयों के पाठ्यक्रम तैयार किए जाने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। इसके लिए आयोग में कार्यशाला का आयोजन भी किया जा रहा है। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि पाठ्यक्रम तैयार होने के बाद इन्हें आयोग की बैठक में स्वीकृति दी जाएगी और इसके बाद शासन से अंतिम मंजूरी ली जाएगी। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद ही भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें