फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज, मैक्लोडगंज पहुंचे फिल्म निर्माता

Fri, 03 Nov 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मैक्लोडगंज में वीरवार को अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव (डीआईएफएफ) का आगाज हुआ। शुभारंभ शुभाशीष भुटियानी की फिल्म मुक्ति भवन से हुआ। लीड रोल करने वाले अभिनेता आदिल हुसैन ने फिल्म के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन


फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए देश सहित विदेशों से भी फिल्म निर्माता मैक्लोडगंज पहुंचे हैं। समापन पर पांच नवंबर को रीमा दास की विलेज रॉकस्टार्स फिल्म प्रदर्शित की जाएगी। 

डीआईएफएफ के आयोजक रितू सरीन और तेंजिन सोनम ने कहा कि मैक्लोडगंज के टीसीवी में छठे संस्करण का शुभारंभ हुआ है। हिमालय क्षेत्रों के युवा फिल्म निर्माताओं को बेहतर मंच प्रदान करने के लिए महोत्सव करवाया जा रहा है। 
विज्ञापन


उत्सव में जापान के फिल्म निर्माता योशीनोरी सातो अपनी फिल्म हर मदर, इजरायल के यानिव बर्मन लैंड ऑफ द लिटल पीपल, कुर्दिश सीनियर निर्देशक मानो खलील अपनी फिल्म द स्वैलो और मलेशियन-इंडोनेशियन निर्देशक डैन इसकंदर अपनी फिल्म इंटरचेंज के साथ भाग लेंगे।
विज्ञापन

ये फिल्में भी दिखाई जाएगी

फेस्टिवल में भारतीय फिल्म मेकर्स में सिक्किम के निर्देशक करमा तकापा अपनी फिल्म रालांग रोड़, मलयालम फिल्म मेकर लीजो जोस पेलिसेरी अपनी फिल्म अंगामैली डायरिज, भोपाल की द एकता कोलेक्टिव की फिल्म तुरुप, पुष्पेंद्र सिंह की फिल्म अश्वथामा, बोरनीला चैटर्जी की फिल्म द हंगरी और रीमा दास की विलेज रॉक स्टार्स का प्रदर्शन किया जाएगा। 

तेंजिन सोनम ने कहा कि इस वर्ष दो देशों की ऑस्कर एंट्री फिल्मों की स्क्रीनिंग विशेष रुप से होगी। इसमें भारत की ऑस्कर एंट्री न्यूटन और नेपाल की ऑस्कर एंट्री व्हाइट सन शामिल हैं। 

न्यूटन का निर्देशन जहां अमित मसुरकार ने किया है, वहीं व्हाइट सन को दीपक रोनियार की ओर से निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा की निर्देशित ए डेथ इन द गुंज का भी उत्सव में प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें