डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध सरकारी सहायतित संस्थानों में संविदा पर शिक्षक रखे जाएंगे। सोमवार को विवि कार्य परिषद की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई।
इसके अलावा विवि व घटक संस्थानों में शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पदों पर हुई नियुक्ति प्रक्रिया को भी अनुमोदित किया गया। इसके तहत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) लखनऊ के निदेशक पद पर प्रो. एचके पालीवाल, सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज में प्रो. मनीष गौड़ और यूपी डिजाइन इंस्टीट्यूट नोएडा में प्रो. वीरेंद्र पाठक की स्थायी नियुक्ति की गई।
फिलहाल वे ही अस्थायी तौर पर निदेशक का कार्यभार देख रहे हैं। इनकी नियुक्ति तीन साल के लिए होगी। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकारी सहायतित संस्थानों में चल रहे स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के संचालन में दिक्कत का मुद्दा उठा। परिषद ने तय किया कि इनके बेहतर संचालन के लिए संविदा पर शिक्षक रखे जाएंगे।