फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसेना में इस दिन से होगी भर्ती, यहां जुटेंगे चार हजार युवा

Tue, 03 Apr 2018 04:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं के लिए नेवी में नौकरी का सुनहरा मौका है। जिला मुख्यालय ऊना स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर में 11 से 14 अप्रैल तक नेवी भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती में वही युवा भाग ले सकते हैं, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया हुआ है। 

विज्ञापन


यह जानकारी उपायुक्त के सहायक आयुक्त विनय मोदी ने मंगलवार को नेवी भर्ती रैली के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में दी। भर्ती रैली के दौरान प्रत्येक दिन एक हजार पात्र युवाओं को बुलाया जाएगा। 

सर्वप्रथम लिखित परीक्षा होगी। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, उनका शारीरिक परीक्षण किया जाएगा। शारीरिक परीक्षण में पास होने पर मेडिकल चेकअप होगा। मेडिकल में उत्तीर्ण होने वाले युवाओं का उसी दिन चयन कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रैली के सफल आयोजन के लिए प्रबंध पुख्ता

इस भर्ती रैली के दौरान चार दिनों में लगभग चार हजार पात्र उम्मीदवारों का विभिन्न स्तरों पर परीक्षण किया जाएगा। इस दौरान उपनिदेशक सैनिक कल्याण ऊना मेजर रघुवीर सिंह बतौर लायजन अधिकारी तैनात रहेंगे।

भर्ती रैली के सफल आयोजन के लिए पुलिस, परिवहन, स्वास्थ्य, आईपीएच व नगर परिषद ऊना सहित अन्य विभागों को सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिला ऊना सहित पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि पिछले कुछ वर्षों से ऊना में लगातार नेवी भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इससे ऊना सहित प्रदेश के युवाओं को नेवी में भर्ती होने का लाभ प्रदेश स्तर पर ही मिल रहा है।

उन्होंने सभी अहम विभागों से भर्ती प्रक्रिया को बेहतर ढंग से पूर्ण करने के लिए यथासंभव रचनात्मक सहयोग देने का आह्वान किया है। बैठक में डीएसपी ऊना अशोक वर्मा, जिला राजस्व अधिकारी बीएस नेगी, उपनिदेशक सैनिक कल्याण मेजर रघवीर सिंह, जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी एमपी भराड़िया, आरएम

एचआरटीसी संजीव बिष्ट, होमगार्ड के सहायक कमांडेंट धीरज शर्मा, सहायक अभियंता एचएस ठाकुर, एके धीमान, ऊना कालेज के उपप्राचार्य एसके बंसल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें