फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में लखनऊ यूनिवर्सिटी समेत 176 कॉलेजों के छात्रों को मिलेगी ई-लाइब्रेरी की सुविधा

Mon, 31 Dec 2018 03:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : डेमो
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय समेत 176 सहयुक्त कॉलेजों के विद्यार्थियों को नए साल में ई-लाइब्रेरी की सुविधा मिलने लगेगी। लविवि में टैगोर पुस्तकालय के ठीक बगल में 1.83 करोड़ की लागत से बन रहा ई-लाइब्रेरी का दोमंजिला भवन लगभग तैयार हो गया है।
विज्ञापन


इसके बाद कंप्यूटर और अन्य उपकरण लगाने का काम पूरा होगा। लखनऊ विश्वविद्यालय को पिछली बार नैक के निरीक्षण में बी ग्रेड से संतोष करना पड़ा था। इसकी एक बड़ी वजह लाइब्रेरी का डिजिटाइज्ड न होना भी था। इससे सीख लेते हुए लविवि प्रशासन ने पिछले साल टैगोर पुस्तकालय को डिजिटाइज्ड करने के साथ ही ई-लाइब्रेरी का काम भी शुरू करवा दिया था।

पहले चरण में विवि के विद्यार्थियों को इस लाइब्रेरी का लाभ मिलेगा। अगले चरण में विवि से सहयुक्त 176 कॉलेजों के विद्यार्थियों को भी जोड़े जाने का प्रस्ताव है। इसके लिए विद्यार्थियों को लॉगइन आईडी ओर पासवर्ड दे दिए जाएंगे। इसके आधार पर वे पुस्तकालय का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू कैंपस में भी स्थापित होगी ई-लाइब्रेरी

ई-लाइब्रेरी का भवन हो रहा तैयार - फोटो : amar ujala
लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर में फिलहाल कोई केंद्रीय पुस्तकालय नहीं है। इसलिए अब विवि प्रशासन नवीन परिसर में भी ई-लाइब्रेरी की स्थापना करने जा रहा है। इस लाइब्रेरी से नवीन परिसर के सभी विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए डीन स्तर पर भी कई बैठकें हो चुकी हैं। वहां पर नये भवन के बजाय पुराने भवन में ही इसकी शुरुआत होनी है।
 
जल्द शुरू होगी वाई-फाई सुविधा
ई-लाइब्रेरी तभी सफल हो सकती है जबकि परिसर पूरी तरह से वाई-फाई से युक्त हो। लविवि कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि उम्म्मीद है कि जल्द ही परिसर में वाई-फाई सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से सभी राज्य विवि को वाई-फाई युक्त बनाने के लिए निजी कंपनी से करार भी किया जा चुका है। विवि में इसका काम चल रहा है। दावा है कि जल्द ही इसकी शुरुआत हो जाएगी।

इस बार नैक में ए ग्रेड की उम्मीद
ई-लाइब्रेरी का भवन बनकर लगभग तैयार है। जल्द ही इसमें ई-लाइब्रेरी सुविधा की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद हम लोग नैक की ग्रेडिंग के लिए आवेदन करेंगे। इस साल ऐसी कोई वजह नहीं दिखती, जिससे हमें ए ग्रेड न मिले। - प्रो.एमपी सिंह कुलपति, लविवि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें