उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कुलपति प्रो.विनय कुमार पाठक को हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय, कानपुर का कार्यकारी कुलपति नियुक्त किया है। इससे पहले वह एकेटीयू के कुलपति थे।
एचबीटीआई के नियमित कुलपति की नियुक्ति या अग्रिम आदेश तक प्रोफेसर विनय पाठक ही कार्यभार संभालेंगे। पाठक नियुक्तियों एवं नीतिगत प्रशासनिक निर्णयों पर काम नहीं करेंगे।
राज्य सरकार ने प्रोफेसर एम जेड खान की एचबीटीआई के कुलपति पद पर नियुक्ति की थी जिसे इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने 27 अप्रैल, 2017 को पारित एक आदेश में अवैध घोषित कर दिया था। इसके बाद राज्य सरकार ने 23 मई, 2017 को डॉ एम जेड खान को एचबीटीआई के कुलपति पद से हटा दिया था।