फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेजुएट पास लोगों के लिए काम की है ये खबर, यहां आवेदन के लिए सिर्फ दो दिन बाकी

Mon, 14 May 2018 01:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
admission
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय में परास्नातक पाठ्यक्रम आवेदन के लिए अब सिर्फ दो दिन का समय बचा है। परास्नातक पाठ्यक्रमों में इस समय एक हजार रुपये लेट फीस के साथ 15 मई तक आवेदन किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


स्नातक आवेदन प्रक्रिया पहले ही समाप्त हो चुकी है। विवि में परास्नातक दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर होने हैं।

विश्वविद्यालय ने पीजी आवेदन प्रक्रिया दो अप्रैल से शुरू की थी। बिना लेट फीस ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 10 मई थी। जबकि एक हजार रुपये लेट फीस के साथ आवेदन फॉर्म 15 मई तक भरे जा सकते हैं।

रविवार शाम तक विवि में 13 हजार 92 आवेदन फॉर्म भरे जा चुके थे। विज्ञान, वाणिज्य और विधि संकाय में आवेदन की स्थिति ठीक है, लेकिन कला संकाय का हाल बुरा है। कई पाठ्यक्रम में अभी भी सीट के बराबर भी आवेदन नहीं आए हैं। परास्नातक दाखिले लिखित प्रवेश परीक्षा के आधार पर किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा आवेदन एलएलबी के लिए 

विवि में अभी तक सबसे ज्यादा आवेदन एलएलबी के लिए आए हैं। एलएलबी की 320 सीटों के लिए अभी तक 2355 आवेदन आ चुके हैं। जबकि एलएलएम की 45 सीटों के लिए आवेदनों की संख्या पहली बार एक हजार से ज्यादा पहुंची है। इसके अलावा एमकॉम और एमएससी के लिए भी काफी आवेदन आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें