फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीसीईटी : 48 घंटे बाद भी काउंसिलिंग पर निर्णय नहीं, एकेटीयू के दो अफसरों ने दिल्ली में डाला डेरा

Tue, 12 Oct 2021 11:24 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपीसीईटी में 48 घंटे बाद भी काउंसलिंग पर निर्णय नहीं हो सका है। एनटीए के अधिकारियों से इस संबंध में कई बार वार्ता हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व फार्मेसी संस्थानों में दाखिले के लिए चल रही काउंसिलिंग स्थगित हुए 48 घंटे से अधिक बीते गए, लेकिन इस पर कोई निर्णय नहीं हो सका है। हालांकि समस्या सुलझाने के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के दो अधिकारियों ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। वे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के अधिकारियों के साथ कई बार वार्ता कर चुके हैं। मंगलवार तक समाधान निकलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


यूपीसीईटी समन्वयक प्रो. अरुण कुमार तिवारी व उप समन्वयक डॉ. पुष्कर त्रिपाठी सोमवार सवेरे दिल्ली पहुंचे। वहां उन्होंने एनटीए के अधिकारियों से कई दौर की बातचीत में जानने की कोशिश की किन-किन कोर्सों में और किस स्तर पर रैंक में गड़बड़ी हुई है। अगर यह गड़बड़ी व्यापक स्तर पर है तो इसमें बदलाव किस तरह किया जाएगा, कोई रास्ता निकाला जा सकता है। क्योंकि अभी तक इसके बारे में एनटीए ने विश्वविद्यालय को कोई जानकारी नहीं दी है।

यही वजह है कि एकेटीयू भी अभ्यर्थियों को कोई अपडेट नहीं दे सका है। विवि मामले में पूरी तरह से एनटीए के ऊपर निर्भर है। दूसरी ओर विद्यार्थी काउंसिलिंग को लेकर विवि के चक्कर लगा रहे हैं। इस बारे में कुलपति प्रो. विनीत कंसल ने कहा कि इंतजार करना संभव नहीं था। इसलिए दो अधिकारियों को दिल्ली भेजा गया है।
विज्ञापन


जो भी अपडेट होगा, उससे विद्यार्थियों को तत्काल अवगत कराया जाएगा। गौरतलब है कि एकेटीयू ने बीटेक व बीफार्मा की रैंक में गड़बड़ी सामने आने के बाद नौ अक्तूबर देर शाम से काउंसिलिंग और फिजिकल रिपोर्टिंग स्थगित कर दी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें