फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयूः मैनेजमेंट कोटे के लिए भी जारी होगी मेरिट

Fri, 12 May 2017 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एकेटीयू से संबद्ध यूपी के इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट संस्थानों में मैनेजमेंट कोटे (खाली बची सीटों पर) से प्रवेश में कॉलेजों की मनमानी नहीं चलेगी। संस्थानों में काउंसलिंग के बाद बची हुई सीटों पर प्रवेश के लिए भले ही इंटर 60 फीसदी अंक वालों को प्रवेश लेने की अनुमति दे दी गई हो लेकिन इनकी मेरिट विश्वविद्यालय ही जारी करेगा।
विज्ञापन


इसके लिए एकेटीयू प्रशासन एक पोर्टल बनवाएगा। राज्य स्तरीय काउंसलिंग के दौरान ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एक पोर्टल बनाया जाएगा। इस पर इंटर लेवल पर पीसीएम-पीसीबी विषयों में 60 फीसदी अंक पाने वाले सामान्य व ओबीसी तथा 55 फीसदी अंकों वाले एससी-एसटी के छात्रों का आवेदन लिया जाएगा।

इसके बाद मेरिट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। निजी कॉलेजों को उसी मेरिट से बची हुई सीटों पर प्रवेश लेना होगा। उल्लेखनीय है कि इस बार प्रवेश परीक्षा से पहले ही शासन ने मैनेजमेंट कोटे के प्रवेश पर सख्ती कर दी थी।
विज्ञापन


निर्देश दिया कि कॉलेजों की खाली बची सीटों पर प्रवेश के लिए भी अभ्यर्थी को किसी राज्य प्रवेश परीक्षा में पास होना अनिवार्य होगा। इसका कॉलेज एसोसिएशन ने विरोध किया था और प्राविधिक शिक्षा मंत्री से भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन

पीजी में प्रवेश के लिए 55 फीसदी अंक

डेमो - फोटो : demo pic
इसके बाद विवि ने इंटर में 60 फीसदी अंक वालों को प्रवेश के लिए मान्य तो किया, लेकिन इस पर अपना होल्ड बनाए रखा, ताकि प्रवेश में कॉलेज प्रशासन मनमानी न कर सके।

जब छात्रों का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होगा तो उनकी वैधता की जांच हो जाएगी। ऐसे में कॉलेजों के लिए गड़बड़ी का मौका कम होगा। बता दें कि सत्र 2016-17 में प्रवेश लिए छात्रों में से 5,312 के रिकॉर्ड न मिलने के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) के समन्वयक प्रो. कुलदीप सहाय ने कहा कि खाली बची सीटों के लिए पोर्टल जारी किया जाएगा। अभी इसका विस्तृत दिशा-निर्देश तैयार किया जा रहा है। जल्द इसके बारे में विस्तृत सूचना एसईई की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

मैनेजमेंट कोटे से एमबीए-एमसीए पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए सामान्य व ओबीसी वर्ग के छात्रों को 55 फीसदी और एससी-एसटी वर्ग के लिए 50 फीसदी अंक के साथ स्नातक पास होना जरूरी होगा। इन्हें भी उक्त पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें