परीक्षा समिति ने शासन के निर्देश पर वर्ष 2020-21 की परीक्षा/प्रोन्नत करने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के लिए कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय को अधिकृत किया गया था। इस क्रम में कुलपति ने डीन व वरिष्ठ शिक्षकों की एक कमेटी बनाई है जो जल्द अपनी रिपोर्ट देगी।
इस कमेटी में प्रो. आर अरविंद अवस्थी डीन आर्ट्स, प्रो. तृप्ता त्रिवेदी डीन एजुकेशन एवं साइंस, प्रो. सीपी सिंह डीन लॉ, प्रो. आरके माहेश्वरी डीन कॉमर्स, प्रो. आलोक कुमार डीन फाइन आर्ट्स, प्रो. पीसी सक्सेना डीन आयुर्वेद, प्रो. जमाल अख्तर डीन यूनानी, प्रो. आरएस गुप्ता प्रोफेसर इंचार्ज फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग, प्रो. अरुण सेठी हेड रसायन विज्ञान, डॉ. मो. मियां प्राचार्य, शिया पीजी कॉलेज, डॉ. निशा गुप्ता प्राचार्य, महिला पीजी कॉलेज, प्रो. पीयूष भार्गव अधीक्षक परीक्षाफल व लविवि परीक्षा नियंत्रक प्रो. एएम सक्सेना शामिल हैं।