लखनऊ विवि ने मंगलवार को बीएड की सेमेस्टर परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी। बीएड की परीक्षाएं छह परीक्षा केंद्रों पर होंगी। इन परीक्षा केंद्रों और उनमें डाले गए कॉलेजों की सूची विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
एमएड की परीक्षाएं लविवि के पुराने परिसर में ही होंगी। परीक्षा सुबह आठ बजे से 11 बजे के बीच होनी है। विवि ने बीएड सेमेस्टर-द्वितीय के परीक्षा कार्यक्रम में भी बदलाव कर दिया है। इसका कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर है।
एलयू न्यू कैंपस
लखनऊ यूनिवर्सिटी, नॉदर्न इंडिया इंजीनियरिंग कॉलेज, कॅरियर कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड एजूकेशन, सिटी वूमेन कॉलेज जानकीपुरम विस्तार, सिटी एकेडमी डिग्री कॉलेज तिवारीगंज चिनहट, रजत कॉलेज ऑफ एजूकेशन एंड मैनेजमेंट, इरम कॉलेज कुर्सी रोड, एकेजी कॉलेज, जीसीआरजी इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजूकेशन, आईटीएम कॉलेज ऑफ एजूकेशन, बसुदेव डिग्री कॉलेज, टेक्नो इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज फैजाबाद रोड के छात्र परीक्षा देंगे।
जेएनपीजी कॉलेज
अकबरी बेगम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अमृतानंदमयी कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन, बलराम कृष्ण एकेडमी, एसकेडी एकेडमी, स्वतंत्र गर्ल्स डिग्री कॉलेज, सत्यानंद उच्च शिक्षा संस्थान, सुरजन देवी अनुसूईया देवी डिग्री कॉलेज, स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज, श्री महेश प्रसाद डिग्री कॉलेज के लिए परीक्षा केंद्र होगा।