फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलएड प्रवेश परीक्षा की डेट जारी, देखें डिटेल...

Wed, 02 Aug 2017 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजूकेशन (बीएलएड) पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 13 अगस्त को किया जाएगा। इस पाठ्यक्रम के लिए छह हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राजधानी के 13 डिग्री कॉलेजों की 650 सीटों पर दाखिले दिये जाएंगे। विवि ने अपनी वेबसाइट पर इसके प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

लविवि प्रवक्ता प्रो. एनके पांडेय ने बताया कि चार वर्षीय पाठ्यक्रम के लिये प्रवेश परीक्षा का आयोजन अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर होगा। परीक्षा सुबह 10 से 11:30 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थी को आईडी प्रूफ, आधार कार्ड और प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी का परीक्षा केंद्र अंकित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 नंबर का होगा प्रश्नपत्र

डेमो - फोटो : demo pic
प्रवेश परीक्षा में 90 मिनट में 100 सवालों का उत्तर देना होगा। ये सवाल बहुविकल्पीय होंगे। इनमें भाषा संबंधी ज्ञान, जनरल अवेयरनेस, लॉजिकल रीजनिंग और मेंटल एबिलिटी के सवाल शामिल होंगे। यह पाठ्यक्रम इसी साल से जबकि विवि परिसर में अगले साल से शुरू हो जाएगा।

विवि ने इस साल भालचंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एंड मैनेजमेंट, रजत वूमेन्स कॉलेज ऑफ एजूकेशन एंड मैनेजमेंट, बोरा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, मॉडर्न कॉलेज ऑफ एजूकेशन, सिटी कॉलेज, रजत डिग्री कॉलेज, सिटी वुमेन्स कॉलेज, स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज, लाला महादेव प्रसाद डिग्री कॉलेज, महावीर प्रसाद महिला महाविद्यालय और इरम गर्ल्स डिग्री कॉलेज हबीबपुर इंदिरानगर को मान्यता जारी की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें