लखनऊ विश्वविद्यालय की स्नातक, प्रबंधन स्नातक और एमबीए के विभिन्न कोर्सेज की प्रवेश परीक्षा 23 से 29 मई के बीच आयोजित होगी। इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विवि में स्नातक और स्नातक के प्रबंधन पाठ्यक्रम- बीबीए, बीकॉम ऑनर्स में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख शुक्रवार को समाप्त हो गई। वहीं एमबीए में दाखिले के लिए आवेदन की अवधि तीन दिन बढ़ाकर 15 मई कर दी गई है।
प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने यह जानकारी दी। प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से 10:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे के बीच आयोजित होगी।
प्रवेश परीक्षा में बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। विवि में स्नातक आवेदनों ने इस साल बीते साल का आंकड़ा पार कर लिया है। शुक्रवार शाम तक आवेदनों की संख्या 27 हजार पहुंच चुकी थी।
देखें परीक्षा कार्यक्रम...
डेमो
- फोटो : demo pic
यह संख्या बीते साल के मुकाबले करीब चार सौ अधिक है। आवेदन रात 12 बजे तक किए गए। शुक्रवार शाम तक बीए और बीए ऑनर्स में 4990, बीकॉम में 7115, बीएससी बायोलॉजी में 3611, बीएससी मैथ्स में 7409, बीवोक रिन्यूबल एनजी में 40, बीसीए में 1261, बीवीए और बीएफए में 519, डिप्लोमा प्रोग्राम्स ऑफ फाइन आर्ट्स में 33, एलएलबी फाइव इयर में 1979 और शास्त्री में पांच आवेदन आए थे।
प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम- स्नातक
तारीख 9:00-10:30 बजे 12:00-1:30 बजे
23 मई बीएससी मैथ्स -
24 मई बीएससी बायो -
25 मई एलएलबी ऑनर्स बीबीए
26 मई बीए एंड बीए ऑनर्स बीवोक रिन्यूबल एनर्जी
27 मई बीकॉम बीसीए
प्रवेश कार्यक्रम- आर्ट्स कॉलेज
तारीख 9:00-1:00 बजे
24 मई बीवीए-बीएफए
25 मई डिप्लोमा इन फाइन आर्ट्स