बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के आवेदन फॉर्म 15 फरवरी से आ जाएंगे। विवि इस साल आवेदन फॉर्म ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी जारी करेगा। फॉर्म के साथ प्रवेश परीक्षा भी ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों पद्धति पर होगी।
विज्ञापन
बीबएयू प्रवक्ता प्रो. गोविंद पांडेय ने बताया कि विवि के आवेदन फॉर्म 15 फरवरी से जारी कर दिए जाएंगे। अगले दो-एक दिन में आवेदन फॉर्म की कीमत और पाठ्यक्रमों का ब्योरा भी जारी कर दिया जाएगा।
हर साल विवि में खाली रहने वाली सीटों को देखते हुए विवि में इस साल ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन फॉर्म भी जारी किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन फॉर्म केवल विवि के कैंपस से ही मिलेंगे।