उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा यूपीएसईई 2017 के फॉर्म सोमवार से भरे जाएंगे। इंजीनियरिंग और प्रबंधन कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा के लिए फॉर्म भरे जाएंगे, जिसकी तारीख 16, 22 और 23 अप्रैल प्रस्तावित है।
एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। इसके नतीजे मई में घोषित होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से वेबसाइट पर परीक्षा से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध रहेंगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक यूपीएसईई की परीक्षा में आवेदन करने के लिए आधार कार्ड होना अनिवार्य किया गया है। जिन परीक्षार्थियों के पास आधार कार्ड नहीं होगा वे आवेदन नहीं कर सकेंगे। फॉर्म पर आधार नंबर अनिवार्य रूप से भरना होगा।