फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड काउंसलिंग की डेट जारी, पांच चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया

Wed, 13 Jun 2018 03:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
डीएलएड के लिए दाखिले के लिए 14 से 29 जून तक काउंसलिंग होगी। ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट के सापेक्ष प्रशिक्षण संस्थान के आवंटन के लिए updeled.gov.in पर विकल्प भरना होगा। यूपी में डीएलएड की कुल दो लाख 11 हजार 550 सीट हैं।
विज्ञापन


इसमें डायट पर कुल 10 हजार 600 सीटें और निजी कालेजों में दो लाख 950 सीटें हैं। इनके लिए कुल तीन लाख 53 हजार 140 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। डीएलएड 2018 में राजकीय व निजी संस्थानों में आवंटित सीटों के सापेक्ष चयन के लिए अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए विकल्प के क्रम में एनआईसी ने डाटा तैयार कर दिया है।

14 जून से शुरू हो रही काउंसलिंग पांच चरणों में पूरी होगी। अभ्यर्थी पहले चरण में वेबसाइट पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) तैयार करेंगे। दूसरे चरण में पासवर्ड और तीसरे चरण में मेरिट के सापेक्ष संस्थान की उपलब्धता से लेकर च्वाइस लॉक तक का विकल्प उपलब्ध होगा, जिसमें अभ्यर्थी च्वाइस सबमिशन के विकल्प का प्रयोग करके संस्थान का चयन करेंगे।
विज्ञापन


चौथे चरण में च्वाइस लॉक की जाएगी। पांचवें चरण में विकल्प के आधार पर संस्थान का आवंटन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए आवंटित संस्था को स्वीकार करते हुए आवंटन पत्र प्रिंट करने के लिए अभ्यर्थी को दस हजार रुपये का भुगतान करना होगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

आवंटन के बाद अनिवार्य होगा प्रवेश लेना

- फोटो : डेमो
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ. सुत्ता सिंह ने बताया कि आवंटित संस्थान में अभ्यर्थी के प्रवेश न लेने व किसी भी प्रकार के अभिलेखीय विसंगति पर 10,000 रुपये शुल्क वापस नहीं होगा। साथ ही अभ्यर्थी को प्रवेश, काउंसलिंग, प्रशिक्षण संस्थान का ऑनलाइन विकल्प भरने के अग्रिम चरण में शामिल नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी द्वारा पूर्व में किए गए शुल्क भुगतान का समायोजन उसके प्रशिक्षण शुल्क से कर दिया जाएगा।

परीक्षा नियामक प्राधिकारी, सचिव डॉ. सुत्ता सिंह ने बताया कि स्टेट रैंक और भरे गए प्रशिक्षण संस्थान के विकल्प की वरीयता से सीट आवंटन होने बाद अभ्यर्थी को आवंटित संस्थान में प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। संस्थान का आवंटन होने के बाद पुन:ऑनलाइन विकल्प भरने का अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें