इससे पहले विवि द्वारा गठित कमेटी ने बीटेक कोर्स में प्रति स्ट्रीम छात्रों की संख्या 30 से बढ़ाकर 40 करने, 12 छात्र पर एक शिक्षक रखने, 67 शिक्षक यूआईईटी में रखने, प्रति ब्रांच दो सेवानिवृत्त शिक्षक रखने, बीटेक की अलग बिल्डिंग बनाने, बेहतर लैब की सुविधा देने, नॉन टीचिंग स्टाफ रखने और नए सत्र 2018-19 से ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जाम (जेईई) से प्रवेश लेने की संस्तुति की। इसे विवि प्रशासन ने मान लिया। बीबीएयू ने बीटेक में संसाधनों की आपूर्ति के लिए 20 लाख रुपये भी स्वीकृत कर दिए।
बीबीएयू प्रशासन सेटेलाइट कैंपस में चल रहे एलएलएम ईवनिंग, एमए हिंदी, मुख्य कैंपस में बीटेक, एमटेक नैनो साइंस, एमएससी एनर्जी एंड इनवायरमेंट, लाइव स्टॉक मैनेजमेंट में डिप्लोमा, बीवोक, बीएससी-एमएससी इंटीग्रेटेड कोर्स को बंद करने की तैयारी में था।