फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटी शुरू करेगी बीबीए व एलएलबी कोर्स, बीसीआई के पास किया आवेदन

Wed, 25 Jul 2018 02:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय अगले शैक्षिक सत्र से अपने यहां पांच वर्षीय बीबीए-एलएलबी की पढ़ाई शुरू करेगा। एलएलबी ऑनर्स और बीबीए की मांग को देखते हुए विवि ने इन दोनों को मिलाकर इंटीग्रेेटेड कोर्स शुरू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इसके लिए विवि ने बीसीआई के पास आवेदन कर दिया है। बीसीआई की टीम जल्द ही निरीक्षण के लिए भी आने वाली है। बीसीआई से हरी झंडी मिलते ही इसके दाखिले शुरू हो जाएंगे। विवि फिलहाल 120 सीटों पर दाखिले करने की तैयारी कर रहा है।

लविवि में हर साल सबसे ज्यादा मारामारी एलएलबी ऑनर्स में दाखिले को लेकर रहती है। इस साल लविवि में एलएलबी की हर सीट पर 23 दावेदार थे। विवि पिछले काफी समय से हर साल एलएलबी ऑनर्स कोर्स में 120 दाखिले ले रहा है।
विज्ञापन


लखनऊ में इस समय बीबीएयू में बीबीए-एलएलबी की पढ़ाई हो रही है। अब लविवि भी बीबीए-एलएलबी की पढ़ाई शुरू कर देगा। विधि संकाय के डीन डॉ. आरके सिंह ने बताया कि  मान्यता के लिए आवेदन किया जा चुका है। इसके लिए निर्धारित फीस साढ़े तीन लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भी भेजा जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही मान्यता मिल जाएगी।
विज्ञापन

विवि की आर्थिक तंगी भी होगी दूर

डेमो
लखनऊ विश्वविद्यालय का अनुदान फ्रीज होने की वजह से हमेशा आर्थिक तंगी बनी रहती है। एलएलबी ऑनर्स पाठ्यक्रम में हर साल दाखिले के लिए मारामारी मची रहती है। 10 सेमेस्टर के इस पाठ्यक्रम में स्टूडेंट्स से प्रति सेमेस्टर 25 हजार से ज्यादा फीस ली जाती है।

120 सीट के हिसाब से कोर्स में एक समय में अधिकतम 600 स्टूडेंट्स हो सकते हैं। इस हिसाब से विवि को इस पाठ्यक्रम से सालाना डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि फीस से मिलती है। बीबीए-एलएलबी शुरू होने पर यह राशि दोगुनी हो जाएगी। इससे विवि की आर्थिक तंगी दूर होगी।

यह पाठ्यक्रम विधि संकाय के अधीन संचालित होता है। इंटीग्रेटेड कोर्स होने पर इसमें बीबीए विषय भी पढ़ाए जाएंगे। इसलिए प्रबंधन विभाग की मदद भी ली जाएगी। न्यू कैंपस में विधि संकाय के बगल में ही बीबीए की पढ़ाई होती है। बीबीए-एलएलबी की पढ़ाई में बीबीए के शिक्षकों की मदद ली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें