एचपीयू के वेबपोर्टल के इंचार्ज शशि डोगरा का कहना है कि पोर्टल में विवि और इसके हर विभाग और संस्थान से संबंधित हर जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। प्रदेश और इससे बाहर के विवि से पढ़ाई करने वाले और किसी न किसी रूप में जुड़े लाखों लोगों को एक ही जगह हर जानकारी आसानी से मिल जाएगी।
विवि का यह पोर्टल दिव्यांगों को भी बाधा रहित सूचनाएं देने में सक्षम है। इसमें उनके लिए टॉकिंग सॉफ्टवेयर के साथ बने सहयोगी सॉफ्टवेयर उपलब्ध रहेंगे और जो नहीं होंगे उन्हें डाउलोड करने की सुविधा भी लिंक के माध्यम से दी गई है।
जो भी दिव्यांग माउस चालाने में सक्षम होगा, वह विवि की हर जानकारी पा सकेगा। विश्वविद्यालय के विकलांगता मामले के नोडल अधिकारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि पोर्टल को तैयार करने में पूर्व डीन प्लानिंग प्रो. एमएस चौहान की अध्यक्षता में बनी कमेटी में शामिल प्रो. मनु सूद, प्रो. हिम चटर्जी, डॉ. मुकेश कुमार, शशि डोगरा एवं डॉ. बलबीर ठाकुर का सहयोग रहा।