लखनऊ यूनिवर्सिटी में बैकपेपर इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म 25 सितंबर तक भरे जा सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो.एके शर्मा ने बताया कि परीक्षा फॉर्म वेबसाइट पर जाकर मंगलवार से भरे जा सकेंगे।
फॉर्म भरने के बाद एक हजार रुपये फीस कैशियर कार्यालय में जमा करनी होगी।फिर फॉर्म का प्रिंट आउट 27 सितंबर तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में पूरी फीस के साथ जमा करना होगा।
वहीं, लखनऊ विश्वविद्यालय में 10 सितंबर को मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इनमें सभी स्टूडेंट भाग ले सकेंगे। प्रवक्ता प्रो.एनके पांडेय ने बताया कि जॉब फेयर में भाग लेने की प्रक्रिया और विस्तृत जानकारी सात सितंबर को दी जाएगी।