लखनऊ के महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज के आवेदन फॉर्म 18 मई से मिलेंगे। बीए, बीएससी, बीकॉम और बीएचएससी सामान्य वर्ग में प्रवेश मेरिट और काउंसलिंग के आधार पर होगा।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अमिता सक्सेना ने बताया कि आवेदन फॉर्म कॉलेज काउंटर से 16 जून तक सुबह 11 से शाम चार बजे तक लिए जा सकेंगे। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रवेश फॉर्म का शुल्क 600 रुपये रखा गया है। आवेदन फॉर्म 22 मई से 20 जून तक जमा किए जाएंगे।
प्राचार्या ने बताया कि छात्रा व उनकी महिला अभिभावक कॉलेज परिसर में स्थित छात्रा सुविधा केंद्र पर सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकती हैं। वहीं, पुरुष अभिभावक शाम तीन से शाम पांच बजे तक कॉलेज काउंटर पर फॉर्म जमा कर सकते हैं।
प्राचार्या ने बताया कि प्रथम वर्ष की समस्त सीटों पर प्रवेश मेरिट से होंगे। मेरिट व प्रतीक्षा सूची जून और प्रस्तावित काउंसलिंग की तारीख जून के अंतिम सप्ताह में जारी की जाएगी। सूची कॉलेज परिसर में चस्पा की जाएगी। किसी को भी अलग से जानकारी नहीं दी जाएगी।