फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू: शिक्षकों-छात्रों की प्रतिभा निखारने को नई वेबसाइट, प्रकाशित किए जाएंगे कविता और कहानी

Thu, 24 May 2018 03:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) अपने शिक्षकों-विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए जल्द एक नई वेबसाइट शुरू करने जा रहा है। इसमें विषयपरक लेख प्रकाशित होंगे और इससे शिक्षकों-विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बाहर निकालने का प्रयास होगा। इस वेबसाइट पर कविता, कहानी, लेख प्रकाशित किए जाएंगे।

विज्ञापन


इसमें से ज्यादा पढ़े गए, ज्यादा पसंद किए गए लेखों पर आधारित ई-मैगजीन भी प्रकाशित होगी। इसका प्रकाशन महीने में दो बार होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन परिसर में एक अत्याधुनिक स्टूडियो भी तैयार करेगा। जहां विवि से जुड़े शिक्षकों के लेक्चर रिकॉर्ड किए जाएंगे।

ऐसे में उनकी प्रतिभा का फायदा अन्य कॉलेजों के विद्यार्थियों को भी मिलेगा। इन लेक्चर को यू-ट्यूब व वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा, ताकि इसका लाभ अन्य लोग भी ले सकें। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने इसके लिए कॉलेजों आवश्यक निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि इसके लिए कॉलेज में एक समन्वयक, एक सह समन्वयक की तैनाती करके, उनका नाम, ई-मेल आईडी, टेलीफोन नंबर विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


विद्यार्थियों के विषयगत लेख और क्रिएटिव लेख के लिए कॉलेज में शिक्षकों-छात्रों की एक कमेटी बनाएं। वेबसाइट पर प्रदर्शित किए जाने वाले कंटेंट कॉलेज निदेशक या उनके प्रतिनिधि मंजूर करेंगे। इसके लिए अलग से लॉगइन आईडी दी जाएगी। कॉलेज इसके माध्यम से लेख आदि विश्वविद्यालय को भेजेंगे और विश्वविद्यालय की टीम इसे प्रकाशित करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें