फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया का अप्रैल से होगा आगाज

Tue, 28 Mar 2017 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय के बाद राजधानी के डिग्री कॉलेजों की एडमिशन प्रक्रिया अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। एलयू की एडमिशन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। सोमवार से बीबीए, एमबीए फाइव इयर और बीकॉम ऑनर्स तथा तीन अप्रैल से स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


इसके बाद प्रथम सप्ताह में श्री जय नारायण पीजी कॉलेज और दूसरे सप्ताह में नेशनल और आईटी गर्ल्स कॉलेज की आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद अन्य डिग्री कॉलेजों में भी दाखिले की दौड़ शुरू हो जाएगी।

हर साल सबसे पहले एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने वाले नेशनल पीजी कॉलेज की एडमिशन प्रक्रिया इस बार अप्रैल केे दूसरे सप्ताह से शुरू होगी। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. नीरजा सिंह ने बताया कि एडमिशन प्रक्रिया पिछले साल की तरह ऑनलाइन ही होगी।
विज्ञापन


आवेदन फॉर्म 15 अप्रैल से जारी करने का प्रस्ताव है। सभी पाठ्यक्रम में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर किए जाएंगे। श्री जेएनपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसडी शर्मा ने बताया कि अगले दो दिनों के अंदर बैठक करके आवेदन फॉर्म जारी करने की अंतिम तारीख घोषित कर दी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जेएनपीजी ने नए पाठ्यक्रम के लिए कर रखा है आवेदन

स्टूडेंट्स - फोटो : demo pic
पिछले साल की तरह इस साल भी आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा जाएगा। कॉलेज में बीए की 800, बीकॉम की 880, बीएससी की 840, एलएलबी की 320, एमए हिंदी की 60, एमकॉम अप्लाइड इकोनॉमिक्स की 60, एमकॉम प्योर की 60, बीबीए की 50 और बीपीएड की 50 सीटें हैं।

सभी पाठ्यक्रमों में आवेदन ऑनलाइन होंगे, जबकि दाखिले मेरिट के आधार पर दिए जाएंगे। इसी तरह आईटी गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. विनीता प्रकाश ने बताया कि दाखिले के आवेदन फॉर्म अप्रैल के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे। इसका पूरा ब्यौरा पहले सप्ताह में तय हो जाएगा। दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर दिए जाएंगे।

जेएनपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसडी शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस साल से अपने यहां आठ नए पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए आवेदन कर रखा है। इनमें एमएससी बायो, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी फिजिक्स, बीकॉम ऑनर्स, एमए सोश्योलॉजी, एमए इंग्लिश, एमए इकोनॉमिक्स के लिए आवेदन कर रखा है। जबकि बीएससी कंप्यूटर साइंस विषय को पहले ही मान्यता मिल चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें