फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

Fri, 10 Mar 2017 03:36 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ य‌ूनिवर्सिटी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
देश भर के कॉलेजों में बीएड पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के आवेदन फॉर्म शुक्रवार से भरे जाएंगे। लखनऊ विश्वविद्यालय लगातार तीसरे साल बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है।
विज्ञापन


पिछले साल की तरह इस साल भी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। वेबसाइट 222 www.upbed.nic.in पर जाकर अभ्यर्थी शुक्रवार दोपहर तीन बजे से आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 31 मार्च निर्धारित की गई है।

बीएड एडमिशन कोऑर्डिनेटर प्रो. नवीन खरे ने बताया कि  सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फॉर्म की कीमत 1000 रुपये तथा एससी-एसटी के अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म के रूप में 550 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन


31 मार्च तक वेबसाइट पर पंजीकरण और फीस चुकाने के बाद दो अप्रैल तक फॉर्म पूरा किया जा सकेगा। अभ्यर्थियों को भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट डाक से बीएड कोऑर्डिनेटर को नहीं भेजना होगा। हालांकि प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग के समय अभ्यर्थियों को यह प्रिंट आउट देना होगा।
विज्ञापन

आधार कार्ड नंबर है अनिवार्य

डेमो - फोटो : demo pic
एक बार आवेदन पूरा करने के बाद उसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकेगा। प्रवेश परीक्षा के समय अभ्यर्थियों को फोटो आईडी देनी होगी। प्रवेश परीक्षा का आयोजन तीन मई को होगा।

प्रवेश परीक्षा के बाद मई के आखिर में इसका रिजल्ट निकाल दिया जाएगा। जून में काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार जून में ही प्रवेश प्रक्रिया संपन्न करा ली जाएगी।

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेें इस साल अभ्यर्थियों को आधार कार्ड नंबर भरना अनिवार्य किया गया है। आधार कार्ड नंबर न होने पर अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म नहीं भर सकेंगे। प्रवेश समन्वयक ने कहा है कि जिनके पास आधार कार्ड नहीं है वे जल्द बनवा लें। आधार कार्ड के बगैर आवेदन फॉर्म नहीं भरा जाएगा।

पहला चरण - ऑनलाइन पंजीकरण
दूसरा चरण - ई-चालान के माध्यम से आवेदन फॉर्म की फीस भी देनी होगी
तीसरा चरण - आवेदन पत्र को पूर्ण करना और उसका प्रिंट आउट प्राप्त करना
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें