फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू में दाखिले के आवेदन शुरू, देखें वेबसाइट

Thu, 02 Mar 2017 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इंडियन कॉलेज के स्टूडेंट्स
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातक, परास्नातक और पीएचडी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी 31 मार्च तक ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन विवि की वेबसाइट www.bbau.ac.in पर किए जा सकते हैं। दाखिले एंट्रेंस के आधार पर होंगे। प्रवेश परीक्षा की संभावित तारीख 26 मई से 10 जून के बीच हो सकती है।

ऑफलाइन आवेदन करने के दो तरीके हैं। पहले तरीके में विवि के वित्त नियंत्रक के नाम डिमांड ड्राफ्ट या नगद भुगतान कर एडमिशन सेल से फॉर्म प्राप्त किया जा सकता है। दूसरे तरीके में विवि की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करने के बाद भरकर विवि में जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन


सामान्य अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की फीस एक हजार रुपये जबकि, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए पांच सौ रुपये रखी गई है।
विवि के नियमों के अनुसार सभी कोर्सेज में 50 फीसदी सीटें एससी और एसटी अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।

 
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा 26 मई से 10 जून के बीच

demo pic - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा विवि में सिंगल गर्ल चाइल्ड, बीपीएल, एचआईवी एड्स और थैलेसीमिया पीड़ित अभ्यर्थियों के लिए हर कोर्स में एक-एक सुपर न्यूमरिकल सीट भी उपलब्ध है।

विवि के मुख्य परिसर के साथ ही अमेठी कैंपस के दाखिले भी इसी प्रक्रिया के तहत होने हैं। अमेठी कैंपस में बीएससी फूड साइंस, बीकॉम, इंटीग्रेटेड बीए एंड एमए इन सोशल साइंस, बीएससी आईटी, बीसीए, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, एमए हिंदी, एमए इंग्लिश और एलएलएम कोर्स उपलब्ध हैं। 15 अप्रैल से अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 26 मई से 10 जून के बीच प्रस्तावित है।

जानकारी के लिए इस पर करें संपर्क--
ईमेल- bbauadmissions2017@gmail.com
मोबाइल नंबर- 8353993997


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें