फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 3789 बूथों पर लगे शिविर... मिनटों में भरकर जमा हुए एसआईआर फॉर्म

विज्ञापन
​शिविर में पहुंचे मतदाता।
विज्ञापन
लखनऊ। सुबह करीब नौ बजे से बूथों पर बीएलओ ने मोर्चा संभाला। दिन चढ़ते-चढ़ते मतदाताओं की भीड़ बढ़ती गई। बीएलओ व अन्य सहयोगियों ने इन सभी के एसआईआर फॉर्म भरवाए और जमा किए। तमाम ऐसे मतदाता भी थे, जिन्होंने फॉर्म पहले ले लिया था, जमा उसे बूथ पर जाकर किया। शाम पांच बजे तक बूथों पर इसी तरह की हलचल बनी रही।
विज्ञापन

एसआईआर प्रक्रिया के लिए चंद दिन ही बचे हैं। इसलिए जिलाधिकारी विशाख जी ने शहर के सभी 3,789 बूथों पर शिविर लगाने के निर्देश दिए थे। सहायक निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर ने बताया कि शिविर की जानकारी एक दिन पहले साझा की गई थी। इस वजह से शिविरों में काफी संख्या में मतदाता पहुंचे। लगभग सभी की समस्या का समाधान किया गया। कुछ लोगों के पास फॉर्म थे, लेकिन भरने में दिक्कत आ रही थी। ऐसे मतदाताओं को बीएलओ ने खुद ही गाइड कर फॉर्म भरवाया।
पांच मिनट दिए...हो गया काम
मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 393 पर मतदाता मेवालाल पहुंचे। बीएलओ आशा ने उन्हें फॉर्म दिया, भरवाया और फिर जमा कर लिया। इतनी प्रक्रिया में महज पांच मिनट लगे। मेवालाल ने कहा कि फॉर्म कैसे भरा जाएगा, इसके लिए वह काफी परेशान थे, लेकिन इतनी जल्द काम हो जाएगा, इसका पता नहीं था। वहीं, बंथरा में सैयद बादशाह हुसैन और मुन्ना रहीम ने भी दो से तीन मिनट में फॉर्म भरकर जमा कर दिया।
विज्ञापन

-
इसमें लगा वक्त
एसआईआर प्रक्रिया में सबसे अधिक दिक्कत 2003 की वोटर लिस्ट में नाम खोजने में आ रही है। जिसके पास इसकी जानकारी नहीं थी उन्हें थोड़ा अधिक समय लगा। बीएलओ ने 2003 की लिस्ट से नाम खोजे और फिर फॉर्म भरवाए। इसमें काफी समय भी लगा।


लापरवाही न बरतें, फॉर्म जरूर भरें
राजधानी में करीब 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अब केवल चार दिन ही बचे हैं। 11 दिसंबर तक एसआईआर का काम पूरा करना है। डीएम विशाख जी ने कहा कि जिन मतदाताओं का फॉर्म अब तक नहीं भरा है, वह लापरवाही न बरतें। तत्काल फॉर्म भरकर जमा करें। वह कभी भी अपने बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। वह पूरी मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें