फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी जोरों पर, जनवरी तक वोटर लिस्ट में जुड़वाएं नाम

Tue, 28 Aug 2018 03:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
आम चुनाव की तैयारियों में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए विशेष अभियान हर रविवार को चलेगा। अभियान की तैयारियों के लिए जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने सोमवार को सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि एक सितंबर से 31 अक्तूबर 2018 तक मतदाता सूची में नाम शामिल कराए जा सकते हैं। राजनैतिक दलों से अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की सूची भी एक सितंबर तक उपलब्ध कराने के लिए डीएम ने कहा है।

कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में डीएम ने कहा कि एक जनवरी 2019 को 18 साल की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के पात्र हैं। वह फार्म 6 भरकर अपना नाम शामिल करा सकते हैं। मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फार्म 7 के साथ आवेदन किया जा सकता है। डीएम ने बीएलओ की ड्यूटी उनके निवास स्थान के पास ही लगाने के निर्देश दिए। इसके लिए सूची भी मांगी है।
विज्ञापन


इस तरह चलेगा अभियान
नौ सितंबर, 23 सितंबर, सात अक्तूबर, 14 अक्तूबर, 28 अक्तूबर को सभी मतदान केंद्र पर खुली बैठक और कैंप लगेंगे। 15 सितंबर तक मतदान बूथों का निरीक्षण कर रिपोर्ट संबंधित अधिकारी डीएम को देेंगे। लोगों की मदद के लिए सभी डिग्री कॉलेज, यूनीवर्सिटी कैंपस में हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें