बाजारों व दुकानों पर धड़ल्ले से उपयोग हो रही प्रतिबंधित पॉलिथीन की रोकथाम में लापरवाही पर शासन की सख्ती के बाद मंगलवार को खुद जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा चेकिंग करने निकल पड़े। हजरतगंज व हलवासिया मार्केट पहुंच दुकानों की पड़ताल की। इसकी जानकारी मिलते ही नगर निगम के जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया।