लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की मलिहाबाद स्थित गोडवा दत्तली में हुई बैठक में वक्ताओं ने यूजीसी को काला कानून बताते हुए विरोध का निर्णय लिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने कहा कि यदि यूजीसी ने कानून वापस नहीं लिया तो व्यापारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश में आपसी भाईचारे को कमजोर करने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। बैठक में व्यापारियों की स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संगठन स्तर पर ठोस पहल करने का भी आश्वासन दिया गया।
इस मौके पर विष्णु शंकर त्रिपाठी, सत्य यादव, सत्येंद्र यादव, करुणेश सिंह, मुन्ना द्विवेदी, आशीष द्विवेदी, आदर्श द्विवेदी, अंशु सिंह, संतोष द्विवेदी, नमन वाजपेई आदि मौजूद रहे। बैठक में कई व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को भी संगठन के समक्ष रखा। इस मौके पर कई व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की।
-