फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में लगातार छुट्टियों की सौगात, होली पर 4 दिन, दिवाली पर 5 दिन छुट्टी का मौका

Sat, 11 Nov 2017 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
demo image
सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों को अगले साल होली और महानवमी पर जहां लगातार 4-4 दिन की छुट्टियां मनाने का मौका मिलेगा, वहीं दिवाली पर वे लगातार 5 दिन छुट्टी मना सकेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2018 के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिए हैं। इनमें  25 सार्वजनिक अवकाश और 30 निर्बंधित अवकाश घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
demo image
26 जनवरी शुक्रवार को गणतंत्र दिवस का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। उसके बाद शनिवार और रविवार का अवकाश रहेगा। एक मार्च बृहस्पतिवार को होलिका दहन, 2 मार्च शुक्रवार को होली के बाद 3 व 4 मार्च को शनिवार व रविवार के अवकाश का लुत्फ उठा सकेंगे। 29 मार्च बृहस्पतिवार को महावीर जयंती व 30 मार्च शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवकाश के बाद शनिवार व रविवार समेत लगातार चार दिन छुट्टियां रहेंगी। 30 अप्रैल सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश रहेगा। उससे पहले 28 अप्रैल को शनिवार व 29 अप्रैल को रविवार का अवकाश रहेगा।
विज्ञापन

3 of 5
demo image
3 सितंबर सोमवार को जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा, इससे पहले शनिवार व रविवार के अवकाश रहेंगे। 21 सितंबर शुक्रवार को मोहर्रम के बाद भी शनिवार व रविवार का अवकाश रहेगा। 18 अक्तूबर बृहस्पतिवार को महानवमी व 19 अक्तूबर शुक्रवार को दशहरा का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। उसके बाद शनिवार व रविवार होने के कारण कर्मचारी लगातार चार दिन की छुट्टियों पर सैर-सपाटे का प्लान बना सकेंगे।

4 of 5
demo image
7 नवंबर बुधवार को दीपावली, 8 नवंबर बृहस्पतिवार को गोवर्धन पूजा और 9 नवंबर को चित्रगुप्त जयंती (भैया दूज) का अवकाश रहेगा। उसके बाद 10 नवंबर को शनिवार व 11 नवंबर को रविवार होने से सरकारी दफ्तर लगातार पांच दिन बंद रहेंगे। 23 नवंबर शुक्रवार को गुरुनानक जयंती है, इसके साथ भी शनिवार व रविवार के अवकाश का आनंद उठा सकेंगे। कार्यकारी आदेश के तहत 5 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती और 14 नवंबर को गुरु तेग बहादुर की जंयती पर भी अवकाश रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
holiday
25 मार्च को रामनवमी का अवकाश रविवार के दिन रहेगा। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती का अवकाश शनिवार को होगा। 18 जून को ईद उल फितर का अवकाश शनिवार को तथा 26 अगस्त को रक्षाबंधन का अवकाश रविवार को होगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें